1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लगातार बारिश के कारण कोच्चि हवाई अड्डा शनिवार तक बंद, मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हुई

लगातार बारिश के कारण कोच्चि हवाई अड्डा शनिवार तक बंद, मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2018 08:05 am IST,  Updated : Aug 15, 2018 05:33 pm IST

केरल में भारी बारिश से कोई राहत नहीं मिलने के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 44 हो गयी है और कोच्चि हवाई अड्डे पर परिचालन शनिवार तक बंद कर दिया गया है। राज्य में आठ अगस्त से मूसलाधार बारिश होने के कारण इस हवाई अड्डे पर आने वाले विमानों को

केरल में भारी बारिश- India TV Hindi
केरल में भारी बारिश

कोच्चि: केरल में भारी बारिश से कोई राहत नहीं मिलने के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 44 हो गयी है और कोच्चि हवाई अड्डे पर परिचालन शनिवार तक बंद कर दिया गया है। राज्य में आठ अगस्त से मूसलाधार बारिश होने के कारण इस हवाई अड्डे पर आने वाले विमानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल शाम एक होटल पर मिट्टी का एक टीला गिर जाने के कारण मुन्नार में पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह अन्य को बचा लिया गया।

जिला प्रशासन ने बताया कि इसी तरह कोनडोट्टी में कल देर रात एक बजे एक घर पर मिट्टी का बड़ा ढेर गिर जाने के कारण एक दंपत्ति की जान चली गयी। पीड़ित दंपत्ति के साथ उसी कमरे में सोये छह वर्षीय उनके बच्चे की तलाश की जा रही है। एक अन्य घटना में त्रिशूर में एक तार की चपेट में आने से एक मछुआरे की मौत हो गयी।

कोच्चि हवाई अड्डा के एक प्रवक्ता ने बताया कि बढ़ते हुये जलस्तर को देखते हुये शनिवार दोपहर दो बजे तक अस्थायी रूप से, कोच्चि हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन बंद कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘हम बाढ़ का पानी निकालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सभी से सहयोग करने का अनुरोध करते हैं।’’

कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएल) ने एहतियाती उपाय के तहत पहले आज सुबह चार बजे से सात बजे तक हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन बंद करने का निर्णय लिया था लेकिन बाद में दोपहर दो बजे तक हवाई अड्डा बंद रखने का निर्णय भी लिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत