1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कहीं पापा न कर ले SUICIDE, VIDEO देख रो पड़ेंगे आप

कहीं पापा न कर ले SUICIDE, VIDEO देख रो पड़ेंगे आप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 04, 2015 08:45 pm IST,  Updated : Sep 04, 2015 09:25 pm IST

नई दिल्ली: बेटी का जन्म होने के बाद, एक बाप ही वह सबसे पहला इंसान होता जो उसे अपनी गोद में लेकर खिलाता है और ख़ुशी के आंसुओं के साथ उसके माथे पर प्यार से

कहीं पापा न कर ले SUICIDE, VIDEO...- India TV Hindi
कहीं पापा न कर ले SUICIDE, VIDEO देख रो पड़ेंगे आप

नई दिल्ली: बेटी का जन्म होने के बाद, एक बाप ही वह सबसे पहला इंसान होता जो उसे अपनी गोद में लेकर खिलाता है और ख़ुशी के आंसुओं के साथ उसके माथे पर प्यार से चूमता है। शायद यही कारण है, जिस वजह से एक बेटी अपने पिता से इतना प्यार करती है। बाप-बेटी का रिश्ता इतना शुद्ध होता है, कि आप उस पर किसी भी तरीके से दाग नहीं लगा सकते। कई रिश्ते होते हैं, जो कई शर्तों पर आधारित होते हैं, लेकिन एक बाप-बेटी का रिश्ता ऐसा है जो बेदाग होता है।

यह रिश्ता बिलकुल निःस्वार्थ होता है। एक बेटी की नजर में उसका पिता हमेशा हीरो होता है। वह हमेशा अपने पिता को ही अपना पहला भगवान मानती है, क्योंकि पिता ही वो इंसान है जो कि बेटी की हर जिद और इच्छा को पूरा करता है। वह अपनी बेटी से सबसे ज़्यादा प्यार करता है। जी हां जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

उसमें एक किसान की बेटी को यह चिंता लगी रहती है कि खेती की समस्या एवं गांव में सूखा पड़ने के कारण अन्य किसानो की तरह उसके पिता भी आत्महत्या न कर ले, इसलिए वो स्कूल जाने से पहले एवं आने के बाद सीधे खेतों में जाकर अपने पिता को दूर से छिपकर देखती है, उन्हें खेत में काम करते देख चैन की सासं लेती है। Skymet Weather द्वारा यूट्यूब पर साझा किया गया यह वीडियो सिर्फ एक DOCUMENTRY है।

ये भी देखें- VIDEO: भारत के प्रति ये सोच रखती हैं, पाकिस्तान की स्कूली लड़कियां
ये भी देखें- VIDEO: जब 'केन' ने 'अंडरटेकर' को जिंदा जलाया
अगली स्लाइड में देखें बाप-बेटी का अटूट प्यार-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत