1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश में 70 बच्चों का धर्म परिवर्तन होने से हड़कंप

मध्य प्रदेश में 70 बच्चों का धर्म परिवर्तन होने से हड़कंप

 Written By: Anurag Upadhyay
 Published : May 02, 2015 07:41 am IST,  Updated : May 02, 2015 02:16 pm IST

भोपाल: मध्य प्रदेश के सागर के करीब श्यामपुर में धर्मपरिवर्तन का एक मामला सामने आया है। ईसाई मिशनरी सेंट फ्रांसिस सेवाधाम पर अनाथ बच्चों का धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगा है। आश्रम में रहने

कैसे हुआ 70 बच्चों का...- India TV Hindi
कैसे हुआ 70 बच्चों का धर्म परिवर्तन !

भोपाल: मध्य प्रदेश के सागर के करीब श्यामपुर में धर्मपरिवर्तन का एक मामला सामने आया है। ईसाई मिशनरी सेंट फ्रांसिस सेवाधाम पर अनाथ बच्चों का धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगा है। आश्रम में रहने वाले करीब 70 बच्चों के पिता के तौर पर फादर रोजन का नाम लिखा गया है। दरअसल फादर रोजन इस आश्रम का असली कर्ताधर्ता है।

सागर में बच्चों के लिए काम कर रहे RTI एक्टिविस्ट ओंकार सिंह को जानकारी मिलने के बाद जांचपड़ताल कर पता लगाया की सेवाधाम में रह रहे कई बच्चों के पिता की जगह रोजन क्रिस्टेन नाम दर्ज किया जा रहा है।

आश्रम पर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप की पुष्टि यहां रहने वाले बच्चे भी कर रहे हैं। कितने बच्चे हैं जो आश्रम में आने के बाद अपना असली नाम और पहचान खो चुके हैं।

प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि एक साथ 70 बच्चों का धर्म परिवर्तन आखिर कैसे हुआ। सेवाधाम आश्रम में धर्मपरिवर्तन का ये पूरा मामला सामने आने के बाद सरकार ने सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।

धर्मपरिवर्तन के आरोपी सेवाधाम के पूर्व फादर रोजन आश्रम छोड़कर जा चुके हैं और उनकी जगह आए फादर संजू ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है लेकिन ये बात कबूल करते हैं कि आश्रम में वो बच्चों को ईसाई धर्म की शिक्षा देते हैं।

किशोर न्याय अधिनियन 2007 साफ कहता है कि ऐसी संस्थाओं में रहने वाले बच्चों के ना तो नाम बदले जा सकते हैं और न उनकी जाति।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत