1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार के इंस्पेक्टर की पश्चिम बंगाल में पीट-पीटकर हत्या, अपराधियों को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

बिहार के इंस्पेक्टर की पश्चिम बंगाल में पीट-पीटकर हत्या, अपराधियों को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2021 12:33 pm IST,  Updated : Apr 10, 2021 12:33 pm IST

बिहार के किशनगंज सीमा से सटे पश्चिम बंगाल में ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के पांतापाड़ा गांव में एक चोरी के मामले में शनिवार को सुबह आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें किशनगंज के थाना प्रभारी अश्विनी कुमार की मौत हो गई। 

बिहार के इंस्पेक्टर की पश्चिम बंगाल में पीट-पीटकर हत्या, अपराधियों को पकड़ने गई थी पुलिस टीम- India TV Hindi
बिहार के इंस्पेक्टर की पश्चिम बंगाल में पीट-पीटकर हत्या, अपराधियों को पकड़ने गई थी पुलिस टीम (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI/प्रतिकात्मक तस्वीर

किशनगंज: बिहार के किशनगंज सीमा से सटे पश्चिम बंगाल में ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के पांतापाड़ा गांव में एक चोरी के मामले में शनिवार को सुबह आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें किशनगंज के थाना प्रभारी अश्विनी कुमार की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किशनगंज सदर के थाना प्रभारी अश्विनी कुमार सदर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना की जांच के क्रम में एक आरोपी को पकड़ने ढेकसारा के पास एक गांव पहुंचे हुए थे। यहां के लोगों ने चोरी के आरोपी का घर पश्चिम बंगाल के पांतापाड़ा बता दिया।

इसके बाद पुलिस की टीम जैसे ही उस गांव में पहुंची, लोगों ने उन्हें घेर लिया। आसपास के लोग भी वहां जमा हो गये। इतने में पुलिस टीम भी अपने को बचाने में जुट गई। लोगों के हमले में मौके पर ही थाना प्रभारी की मौत हो गई।

पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुरेश कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पुलिस अधिकारी पूर्णिया के जानकीनगर के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है। चौधरी ने बताया कि आारोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत