1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Red Zone में लॉकडाउन 3.0 के दौरान मिलेगी कुछ ढील, जानिए क्या

Red Zone में लॉकडाउन 3.0 के दौरान मिलेगी कुछ ढील, जानिए क्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2020 08:03 pm IST,  Updated : May 01, 2020 08:59 pm IST

केंद्र सरकार ने तीसरे चरण के लॉकडाउन की भी घोषणा कर दी है। पूरे देश को 733 जोनों में बांटा गया है। इनमें 130 रेड जोन, 284 ऑरेंज जोन जबकि 319 ग्रीन जोन घोषित किए गए हैं।

red zone lockdown relaxation update- India TV Hindi
Lockdown

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने तीसरे चरण के लॉकडाउन की भी घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय ने बताया है कि चार मई से अगले दो हफ्तों तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। मंत्रालय ने कहा है कि कोविड 19 को लेकर देश में हालात की समीक्षा के बाद यह अहम फैसला किया गया है। लॉकडाउन के तीसरे चरण के लिए नई गाइडलाइंस जारी होगी। इस नई गाइडलाइंस में रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटे जिलों में होने वाली गतिविधियों को लेकर सूचना दी जाएगी।

पूरे देश को 733 जोनों में बांटा गया है। इनमें 130 रेड जोन, 284 ऑरेंज जोन जबकि 319 ग्रीन जोन घोषित किए गए हैं। ग्रीन जोन के जिलों में नाई की दुकानें, सैलून समेत अन्य जरूरी सेवाओं और वस्तुएं मुहैया कराने वाले संस्थान भी 4 मई से खुल जाएंगे। सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि बंद रहेंगे। देश में 130 जिले रेड जोन्स में हैं यानी वहां कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट्स हैं। पूरी दिल्ली रेड जोन में है। मुंबई, अहमदाबाद, सूरत जैसे बड़े औद्योगिक केंद्र भी रेड जोन्स में हैं, जहां रियायतों की गुंजाइश न के बराबर है।

Red Zone
Red Zone

जानिए रेड जोन में क्या ढील मिलेगी?

  • अनुमति प्राप्त कार्यों के लिए एक फोर व्हीलर में 2 व्यक्तियों के लिए छूट, कार में ड्राइवर के अलावा 2 लोग जा सकते हैं
  • SEZ में मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को सशर्त कुछ छूट, सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी
  • शहरी क्षेत्रों में कंस्ट्रक्शन कार्यों के लिए छूट, बाहर से मजदूर नहीं ला सकते
  • जरूरी सामान की बिक्री करने वाली दुकानों को छूट, ई-कॉमर्स गतिविधियों पर रोक नहीं
  • निजी दफ्तर भी खोल सकेंगे, 33 प्रतिशत से ज्यादा स्टाफ की अनुमति नहीं
  • सरकारी दफ्तर खुलेंगे, डिप्टी सेक्रेटरी स्तर के पूरा स्टाफ और बाकी 33% को मंजूरी
  • रेड जोन में सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी में निकल पाएंगे, ज़रूरी सेवाओं के लिए आने-जाने की इजाजत
  • बाइक पर सिर्फ एक आदमी की इजाजत, 100% मोबाइल में आरोग्य सेतु एप ज़रूरी
  • रेड जोन में खेती की इजाजत मिलेगी, शहरों के मॉल बंद रहेंगे, सिंगल दुकानें खुलेंगी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 24 मार्च को पहली बार 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। 14 अप्रैल को प्रथम चरण का लॉकडाउन खत्म होने पर फिर से उसे बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया था। मगर कोविड 19 का खतरा नहीं टलने के कारण केंद्र सरकार ने अब तीसरे चरण के लॉकडाउन की घोषणा की है। हालांकि तीसरे चरण में रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में जिलों को बांटा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत