1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चक्रवात 'कोमेन' के चलते बंगाल-ओडिशा में भारी बारिश

चक्रवात 'कोमेन' के चलते बंगाल-ओडिशा में भारी बारिश

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2015 08:13 am IST,  Updated : Jul 31, 2015 08:14 am IST

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान ‘कोमेन’गुरुवार शाम बांग्लादेश के तट पर पहुंच गया, जिस वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि बांग्लादेश में

चक्रवात 'कोमेन' के चलते...- India TV Hindi
चक्रवात 'कोमेन' के चलते बंगाल-ओडिशा में भारी बारिश

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान ‘कोमेन’गुरुवार शाम बांग्लादेश के तट पर पहुंच गया, जिस वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मूसलाधार बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि बांग्लादेश में बारिश के बाद यह तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ मुड़ जाएगा और धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा।

ओडिशा में आई बाढ़ का असर पांच जिलों के करीब 350 गांवों पर पड़ा है और करीब पांच लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

यहां की स्वर्ण रेखा और बैतरणी नदी समेत कई और नदियां उफान पर हैं। इतना ही नहीं बांग्लादेश से शुरू हुए कोमने नाम के तूफान के चलते यहां अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीमों को भेजा गया है। यहां के बालासोर जिले में बाढ़ के चलते तीन लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी संभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया, अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी, कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होगी और आज भी पश्चिम बंगाल के गंगेय क्षेत्र के दूर-दराज के स्थानों पर अत्यधिक बारिश होगी और एक अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होगी।

उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्वी राज्यों के मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण असम के अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी और दूर-दराज वाले स्थानों पर तेज बारिश होगी। 31 जुलाई और एक अगस्त को झारखंड में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

महापात्र ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल और ओडिशा से तटों के आसपास 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जो 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंच सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत