Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान ने सारे रास्ते बंद किए: विदेश मंत्रालय

कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान ने सारे रास्ते बंद किए: विदेश मंत्रालय

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jul 23, 2020 06:29 pm IST, Updated : Jul 23, 2020 11:53 pm IST

पाकिस्तान ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के सारे निर्देशों का उलंघन करते हुए उनको सहायता पहुंचाने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं।

Kulbhushan Jhadav case: Pakistan blocked all avenues for...- India TV Hindi
Image Source : FILE Kulbhushan Jhadav case: Pakistan blocked all avenues for remedy says MEA

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के सारे निर्देशों का उलंघन करते हुए उनको सहायता पहुंचाने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। गुरुवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि पाकिस्तान कुलभुषण जाधव मामले में सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि कुलभूषण इस कदम के बाद पाकिस्तान के चेहरे से नकाब उतर गया है और सच सामने आ गया है। असल में पाकिस्तान कुलभूषण जाधव के मामले में कुछ करना ही नहीं चाहता।  

 जाधव (50) भारतीय नौसेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्हें जासूसी एवं आतंकवाद के आरोपों में अप्रैल 2017 में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद, भारत ने जाधव को राजनयिक संपर्क मुहैया नहीं कराए जाने के खिलाफ और उनकी मौत की सजा को चुनौती देने के लिए हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) का रुख किया। आईसीजे ने पिछले साल जुलाई में कहा था कि पाकिस्तान को जाधव की दोषसिद्धि एवं सजा की प्रभावी समीक्षा करनी होगी और पुनर्विचार करना होगा, साथ ही बगैर किसी देर के भारत को राजनयिक स्तर पर उनसे संपर्क करने की भी इजाजत दी जाए।

पाक विदेश कार्यालय ने पिछले हफ्ते दावा किया कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों का जाधव से बेरोक-टोक और निर्बाध संपर्क मुहैया कराया गया। भारत की तरफ से कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत को भरोसा दिलाया था कि राजनयिक संपर्क बेरोक-टोक, निर्बाध और बिना किसी शर्त के होगा, लेकिन मुलाकात के लिए किए गए इंतजाम इस्लामाबाद द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप नहीं थे।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement