1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या है कुंभ मेले का इतिहास, आखिर क्यों आता है 12 साल बाद'

क्या है कुंभ मेले का इतिहास, आखिर क्यों आता है 12 साल बाद'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 09, 2015 01:21 pm IST,  Updated : Jul 14, 2015 01:58 pm IST

नई दिल्ली: कुंभ मेले का इतिहास कम से कम 850 साल पुराना है। इस मेले के आयोजन को लेकर दो-तीन पौराणिक कथाएँ प्रचलित हैं जिनमें से सर्वाधिक मान्य कथा के अनुसार कुंभ की शुरुआत समुद्र

क्या है कुंभ मेले का...- India TV Hindi
क्या है कुंभ मेले का इतिहास, क्यों आता है 12 साल बाद?

नई दिल्ली: कुंभ मेले का इतिहास कम से कम 850 साल पुराना है। इस मेले के आयोजन को लेकर दो-तीन पौराणिक कथाएँ प्रचलित हैं जिनमें से सर्वाधिक मान्य कथा के अनुसार कुंभ की शुरुआत समुद्र मंथन के आदिकाल से ही हो गई थी।

इस कथा के अनुसार महर्षि दुर्वासा के शाप के कारण जब इंद्र और अन्य देवता कमजोर हो गए तो दैत्यों ने देवताओं पर आक्रमण कर उन्हें परास्त कर दिया। परास्त होने के बाद सभी देवता भगवान विष्णु के पास गए और उन्हे सारा वृतान्त सुनाया।

भगवान विष्णु ने उन्हे दैत्यों के साथ मिलकर क्षीरसागर का मंथन करके अमृत निकालने की सलाह दी। तब सभी देवताओं ने दैत्यों के साथ मिलकर अमृत निकालने के यत्न में जुट गए।

अमृत कलश के निकलते ही राक्षसों ने चाहा कि उसे पीकर अमर हो जाये और वे अमृत कलश को देवो से छीनने की कोशिश करने लगे। तब देवराज इन्द्र का पुत्र जयन्त इस कलश को लेकर भाग निकला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत