1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली मेट्रो की ''महिला सुपरचोर'' पुलिस के शिकंजे में

दिल्ली मेट्रो की ''महिला सुपरचोर'' पुलिस के शिकंजे में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 09, 2016 11:56 pm IST,  Updated : Jun 09, 2016 11:59 pm IST

सुविधाजनक कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो भी अब सुविधाजनक नहीं रही। देश के स्पेशल ट्रांसपोर्ट सिस्टम में आज-कल स्पेशल चोर सक्रिय होते जा रहे है। और इन स्पेशल चोर में शामिल है एक महिला सुपर चोर।

lady thief- India TV Hindi
lady thief

नई दिल्ली: सुविधाजनक कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो भी अब सुविधाजनक नहीं रही। देश के स्पेशल ट्रांसपोर्ट सिस्टम में आज-कल स्पेशल चोर सक्रिय होते जा रहे है और इन स्पेशल चोर में शामिल है एक महिला सुपर चोर। 23 मई को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से एक महिला चोर 25 लाख की ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फुर्र हो गई। दिल्ली मेट्रो की यह महिला चोर एक पेशेवर चोर है जो मेट्रो में ही चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी।

पिछले महीने की 23 तारीख को चांदनी चौक से द्वारका जा रहे एक शख्स के पैरों तले तब ज़मीन खिसक गई जब उन्हें पता चला कि उनका 25 लाख की ज्वेलरी से भरा बैग मेट्रो में चोरी हो गया है। दरअसल महिला चोर ज्वेलरी से भरा बैग लेकर जा रहे शख्स पर नज़रे गड़ाए बैठी थी। उसे अंदाज़ा लग गया था कि उस व्यक्ति के पास ज़रूर कुछ कीमती सामान है। चांदनी चौक से द्वारका की ओर जा रहे शख्स के पीछा करते हुए सुपरचोर भी उसी मेट्रो में चढ़ गई जिसमें वह व्यक्ति चढ़ा था।

जैसे ही ट्रेन राजीव चौक पहुंची, भीड़ का फायदा उठाकर लेडी चोर ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गई। बैग के मालिक को जैसे ही पता चला कि उनका 25 लाख की ज्वेलरी से भरा बैग गायब हो गया है, उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की तो महिला चोर की भूमिका संदिग्ध पाई गई जो राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से ही बाहर निकल गई थी। हालांकि पुलिस को इस महिला चोर को दबोचने में ज़्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। पकड़ी गई चोरनी गुजरात की रहने वाली है जो दिल्ली में हमेशा अपना अड्डा बदलती रहती है।

बहरहाल राहत की बात यह है कि पुलिस ने महिला द्वारा चुराए गए सभी 25 लाख की ज्वेलरी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक यह महिला चोर इससे पहले कश्मीरी गेट और चांदनी चौक पुलिस स्टेशन पर भी मेट्रो ट्रेन में चोरी के आरोप में पकड़ी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत