1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ललित-गेट पर अमित शाह ने की नरेन्द्र मोदी से बातचीत

ललित-गेट पर अमित शाह ने की नरेन्द्र मोदी से बातचीत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2015 09:44 am IST,  Updated : Jun 19, 2015 04:55 pm IST

नई दिल्ली: ललित मोदी 9 जुलाई तक ED के सामने पेश हो सकते है सूत्रों कि माने तो ED ललित को 9 जुलाई स पहले पेश होने को कह सकता है। वही वसुंधरा राजे पर

ललित मोदी ने लिया प्रणब का नाम

वीजा मामले में मदद को लेकर परत दर परत नई मुश्किलों में घिरते जा रहे पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने अब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का नाम लेकर हंगामा खड़ा कर दिया है। मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि साल 2010 में यूपीए सरकार में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आईपीएल बिजनस डील और पर्सनल वित्तीय लेनदेन की जांच ईडी से कराने का आदेश दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि वित्त मंत्री ने यह सब शशि थरूर की बर्खास्तगी में उनकी भूमिका को लेकर बदले की भावना के तहत किया गया।


गौरतलब है कि शशि थरूर ने अपनी दिवंगत पत्नी की मदद के लिए आईपीएल में कोच्ची की टीम की तरफ से बोली लगाई थी, इस टीम में सुनंदा की 25 फीसदी की इक्विटी थी। इस मुद्दे ने इतना तूल पकड़ा था कि कि थरूर को इस्तीफा देना पड़ा था। ललित मोदी ने अपने बयान में कहा कि आईपीएल-2 में विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में उनके खिलाफ 21 अप्रैल को ही ईडी ने जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने वकील के जरिए यह जानकारी मिली थी कि शशि थरूर के इस्तीफे के बाद ही प्रवण मुखर्जी ने इस जांच का आदेश दे दिया था।

अगली स्लाइड में पढ़ें ललित गेट मामले में आडवाणी खेमे की सक्रियता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत