
कौड़ियों के शेयर के मोदी ने दिए हजारों रुपए
इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और वसुंधरा कनेक्शन भी अब ललित-गेट प्रकरण को एक अलग रंग देता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक वसुंधरा के साथ के कारण ही ललित मोदी ने कई कीर्तिमान रच डाले थे और इस मदद के एवज में मोदी ने भी वसुंधरा के बेटे की कंपनी के कौड़ियों के शेयर को हजारों रुपए देकर खरीदा था। इस पूरे प्रकरण में हाल ही में वसुंधरा के बेटे दुष्यंत की कंपनी से जुड़े बड़े विवाद सामने आए हैं। आपको बता दें कि दुष्यंत सांसद हैं।
दिलचस्प बात यह है कि जिस समय ललित मोदी की कंपनी 89 लाख के घाटे में थी उस वक्त भी मोदी ने दुष्यंत की कंपनी के 10 रुपए के शेयर को 96 हजार रुपए में खरीदा था। ललित मोदी की ये नरमी काफी सवाल खड़े करती है।
अगली स्लाइड में पढ़ें शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगी वसुंधरा