
अमित शाह के सामने अपना पक्ष रखेंगी वसुंधरा
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी अब ललित गेट मामले में बुरी तरह फंसती नजर आ रही हैं। इस समस्या से निकलने के लिए वो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं।
आज पंजाब जाने वाली थी लेकिन तबीयत खराब होने के कारण राजनाथ सिंह से नहीं करेंगी मुलाकात
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पंजाब के आनन्दपुर साहिब का आज का अपना दौरा रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि चिकित्सकों के परामर्श पर पीठ की दर्द की वजह से राजे ने आनदंपुर साहिब जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। चिकित्सकों ने राजे को आराम करने की सलाह दी है।
गौरतलब है कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वसुंधरा को आनन्दपुर साहिब की स्थापना के 350 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में शामिल होना था। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शिरकत करने वाले हैं। इस समारोह के दौरान राजनाथ सिंह, अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मौजूद रहेंगे। वैसे भी अगर इस मौक पर वसुंधरा को मौका न मिला तो भी वो इस मामले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की एक बार राय जरूर लेंगी।