नई दिल्ली: आलसी लोगों के लिए सुनहरा मौका है। वह सोते हुए पैसा कमा सकते हैं। यानी नौकरी कर सकते हैं, लेकिन यह वेकेंसी केवल उन पुरुषों के लिए है, जिनकी उम्र 20-45 साल के बीच है। तो जानिए कैसे कमा सकते हैं आप सोते हुए पैसे?
ये भी पढ़ें
EXCLUSIVE: सर्जिकल स्ट्राइक के बाद PoK में बने 18 नए आतंकवादी कैंप
लेकिन इसके लिये एक शर्त है....वह शर्त यह है कि ऐसे पुरुष धूम्रपान न करते हों, शारीरिक रूप से हेल्थी हो, नियमित रूप से खेल का प्रेक्टिस करते हों, कोई एलर्जी ना हो और बॉडी मास इंडेक्स 20 से 27 के बीच हो।
दरअसल लगभाग 3 महीने की रिसर्च के लिए फ्रांस के इंस्टिट्यूट फॉर स्पेस मेडिसिन और फिजियॉलजी के साइंटिस्ट्स को ऐसे वॉलंटियर्स की तलाश है, जो 60 दिनों तक बिस्तर पर सोते रहें।
इसके लिए उन्हें 11.2 लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रॉजेक्ट के हेड डॉ. आर्नाड बेक ने बताया कि इस रिसर्च में हम माइक्रोग्रैविटी के प्रभावों को स्टडी करेंगे, ताकि इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में ज्यादा अच्छी तरह काम किया जा सके।