1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों के लिए आज से बुकिंग होगी शुरू, देखिए पूरी लिस्ट

1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों के लिए आज से बुकिंग होगी शुरू, देखिए पूरी लिस्ट

 Reported By: Gonika Arora @AroraGonika
 Published : May 20, 2020 10:21 pm IST,  Updated : May 21, 2020 01:03 am IST

रेलवे 1 जून से देश भर में 100 रूटों पर ट्रेनें शुरू करने जा रही हैं। इन ट्रेनों में एसी और नॉन एसी दोनों प्रकार के डिब्बे होंगे। इन ट्रेनों के लिए आज सुबह से बुकिंग शुरू हो रही है।

List of 200 trains from June: Booking will start from tomorrow for 200 trains running from June 1, s- India TV Hindi
Booking will start from tomorrow for 200 trains running from June 1, see the full list, ट्रेनों के लिए कल से बुकिंग होगी शुरू, देखिए पूरी लिस्ट Image Source : FILE

नई दिल्‍ली। भारतीय रेलवे 1 जून से देश भर में 100 रूटों पर ट्रेनें शुरू करने जा रही हैं। इन 100 रूट पर दोनों ओर से 200 ट्रेनें शुरू होंगी। इन ट्रेनों में एसी और गैर एसी, दोनों तरह के कोच होंगी जो पूरी तरह आरक्षित होंगी। इन ट्रेनों में 73 एक्सप्रेस ट्रेनें, 5 दुरंतो और बाकी जन शताब्दी ट्रेनें शामिल हैं।  इनके लिए आरक्षण 21 मई को सुबह दस बजे से शुरू होगा। रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों के लिए ई टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप से ही जारी किए गये जाएंगे। इनके लिए आरक्षण केन्द्रों या रेलवे स्टेशनों से कोई टिकट जारी नहीं की जाएंगी।

 रेलवे ने कहा कि सामान्य श्रेणी के यान भी पूरी तरह से बैठने के लिए आरक्षित होंगे। इन ट्रेनों में कोई भी कोच अनारक्षित नहीं होगा। इन ट्रेनों का किराया साामन्य होगा। आरक्षित सामान्य कोच के लिए दूसरी श्रेणी की बैठने वाली सीट का किराया लिया जाएगा। रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सभी यात्रियों को सीट उपलब्ध करायी जाएगी तथा इन ट्रेनों का संचालन एक जून से शुरू होगा। 

रेलवे ने कहा कि अग्रिम आरक्षण अवधि अधिकतम 30 दिन रहेगी तथा वर्तमान नियमों के तहत आरएसी और प्रतीक्षा सूची बनेगी। बहरहाल, प्रतीक्षा सूची वाले टिकट धारकों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों के लिए कोई अनारक्षित टिकट नहीं जारी किए जायेंगे और ना ही ट्रेन पर सवार होने के बाद कोई टिकट दिया जाएगा।

सिर्फ कंफर्म टिकट वालों को ही स्‍टेशन परिसर के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इन ट्रेनों में आरएसी और वेटिंग टिकट भी दिए जाएंगे। लेकिन वेटिंग​ टिकट धारकों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी।  इन ट्रेनों की समय सारिणी नियमित ट्रेनों की तरह ही रहेगी। इनके स्टॉपेज और फ्रिक्वेंसी भी नियमित ट्रेनों की तरह होंगे।

ये है 200 ट्रेनों की पूरी लिस्ट 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत