1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Aug 09, 2020 08:34 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

Hindi Breaking News August 8

Auto Refresh
Refresh
  • 2:18 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोझिकोड मेडिकल कॉलेज का दौरा किया, यहां कल कोझिकोड विमान हादसे में घायल हुए यात्री भर्ती हैं।

  • 2:18 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    केरल: नदी का जलस्तर बढ़ने से कोट्टयम के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

  • 2:17 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को मामले की ​अंतिम सुनवाई होगी, फैसले के हिसाब से कार्रवाई होगी। मुंबई पुलिस बहुत प्रोफेशनल तरीके से जांच कर रही है, सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा उस हिसाब से हम आगे बढ़ेंगे: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री ​अनिल देशमुख

  • 2:16 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    वलसाड: वापी में GDIC के बायोकैमिकल कंपनी में भीषण आग लगी। घटनास्थल पर दमकल की 8 से ज़्यादा गाड़ियां पहुंची।

  • 2:16 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन बच्ची अभी भी अपने जान से जूझ रही है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है, मैं लगातार डॉक्टर से बात कर रहा हूं और परसों मैं मिलने भी गया था। 10 लाख रुपये की जो घोषणा की थी वो शायद आज उनके खाते में पहुंच जाएं: दिल्ली यौन शोषण मामले पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल

     

  • 11:07 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली: गिरीश चंद्र मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के रूप में शपथ ली।

  • 11:06 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    राजस्थान में कोरोना वायरस के 499 नए मामले सामने आए और 9 मौतें हुईं।

  • 11:06 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    कोझिकोड हवाई अड्डे पर बचाव कार्य में शामिल सभी लोगों को सेल्फ क्वारंटाइन में जाना चाहिए। राज्य सरकार सभी का COVID-19 टेस्ट कराएगी: के के शैलजा, केरल की स्वास्थ्य मंत्री

  • 11:05 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    केरल: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कोझिकोड एयरपोर्ट का दौरा किया, कोझिकोड एयरपोर्ट पर कल एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।

  • 8:21 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    ओडिशा के ब्रह्मपुर के 73 किमी पश्चिम दक्षिण-पश्चिम(WSW) में आज सुबह 7:10 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र

  • 8:21 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    केरल: कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल रात दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान का मलबा। इस हादसे में 2 पायलट समेत 17 लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।