1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jan 13, 2021 08:07 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Live Hindi Breaking News January 12

Auto Refresh
Refresh
  • 1:42 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी में चार सदस्य होंगे। जितेंदर सिंह मान, अध्यक्ष बीकेयू, डॉ. प्रमोद कुमार जोशी, इंटरनेशनल पॉलिसी हेड, अशोक गुलाटी, कृषि अर्थशास्त्री, अनिल धनवत, शिवकेरी संगठन, महाराष्ट्र को सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी का सदस्य नामित किया।

  • 1:38 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    किसान कानून लागू करने पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक लगाई रोक, सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी का गठन किया, किसानों से बात करेगी कमेटी

  • 10:55 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन समारोह को थोड़ी देर में संबोधित करनेवाले हैं।

  • 10:21 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमृतसर से दिल्ली ट्रैक्टर रैली

  • 8:13 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने सोमवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान संकेत दिया था कि वह कृषि कानूनों और किसानों के आन्दोलन से संबंधित मुद्दों पर अलग अलग हिस्सों में आदेश पारित कर सकती है। 

  • 8:12 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारत में कोरोना के दैनिक नए मामलों और इससे होने वाली मौतों में लगातार कमी आ रही है: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 

  • 8:11 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

  • 8:11 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से तीन ट्रकों में कोविशिल्ड वैक्सीन आज सुबह-सुबह पुणे एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट से वैक्सीन की खुराक देशभर में भेजी जाएगी। देश में वैक्सीन लगाने का काम 16 जनवरी से शुरू होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत