इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
{youtube:youtube.com/watch?v=cuE5ofVOxSg}
गाजियाबाद में इंटरनेट सेवाएं शनिवार सुबह 10 बजे तक निलंबित रहेंगी साथ ही इलाके के सभी स्कूलों को बंद रखने का भी निर्देश दिया गया है।
दिल्ली मेट्रो के जामा मस्जिद, जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार खोले गए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य भर में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में आज 6 लोगों की मौत हो गई और 50 पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में खराब हालात, दो पुलिसकर्मियों को लगी गोली।
दिल्ली पुलिस पीआरओ एमएस रंधावा ने दिल्ली के दरियागंज इलाके में हुई हिंसा पर कहा कि कई पुलिसकर्मी घायल हुए है। हमने प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। उनके ऊपर ना तो लाठीचार्ज किया गया और ना ही आंसू गैस के गोले छोड़े गए। हमने हिंसा में सम्मिलित कई लोगों को हिरासत में लिया है।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हुई हिंसा में 3 इंस्पेक्टर, 5 सिपाही और 6 प्रदर्शनकारी हुए घायल हुए है। एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है। इसके अलावा शुक्रवार को थाना रसुलपुर इलाके में भी हिंसा हुई है।
कानपुर में हुई हिंसा में 12 प्रदर्शनकारी घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर है। इस हिंसा को लेकर पुलिस ने 25 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
नागरिकता संशोधन कानून भेदभावपूर्ण है। नोटबंदी की तरह एक बार फिर एक-एक व्यक्ति को अपनी एवं अपने पूर्वजों की नागरिकता साबित करने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ेगा : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
मोदी सरकार जनता की बात सुने, लोगों की आवाज दबा रही है केंद्र सरकार। सरकार के जनविरोधी फैसले से हिंसा हुई। छात्रों युवाओं के खिलाफ कदम उठा रही है सरकार: सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देश को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में लोगों को सरकार के गलत निर्णयों और नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने और अपनी चिंताओं को दर्ज करने का अधिकार है।
नागरिकता संशोधन कानून के रूल्स को तैयार किए जा रहा है, लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। सुझाव कानून लागू करने के नियम को लेकर दिए जाएंगे ना कि कानून को लेकर। इसका ये मतलब नहीं कि एक्ट को लेकर कोई बदलाव होगा। नागरिकता कानून आर्टिकल 14 का उल्लंघन नहीं, क्योंकि इसका असर देश के मौजूदा नागरिकों पर नहीं।
नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर दिल्ली के दरियाजंग में हुई हिंसा के बाद भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है।
नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर दिल्ली के दरियागंज इलाके में प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
दिल्ली में फिर बड़ा तनाव, दरियागंज के पास आगजनी, पुलिस पर पत्थरबाजी।
दिल्ली गेट पर पुलिस पर पत्थरबाजी, पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
बनासकांठा में पुलिस जीप को निशाना बनाने के आरोप में 3000 लोगों के ख़िलाफ मामला दर्ज। 22 लोगों के खिलाफ नामजद मामला। वड़गाम के MLA जिग्नेश मेवानी के करीबी अमरनाथ जनकु राम मुख्य आरोपी। दंगा भड़काने, तोड़फोड़, साजिश जैसी संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज।
ममता बनर्जी बोलीं- अटल जी कहते थे राज धर्म का पालन करो। जो राज धर्म का पालन नहीं करते अब देश में बैठे हैं।
ममता बनर्जी ने CAA विरोधी एक रैली के दौरान कहा कि अगर CAB इतना अच्छा है तो प्रधानमंत्री जी आपने वोट क्यों नहीं डाला? आप दो दिन संसद में थे, लेकिन जब आफने वोट नहीं डाला तो मुझे यह अंदाजा है कि आप भी इसे सपोर्ट नहीं करते। आप इसे रिजेक्ट कर दीजिए।
बहराइच में बवाल
मेरठ में भी हुआ बवाल

दिल्ली गेट, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर और जामिया मिलिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया।
गोरखपुर में हिंसक प्रदर्शन
बिहार में नहीं लागू की जाएगी NRC- नीतीश कुमार
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी जामा मस्जिद पहुचे


आगरा: गुरुवार को नई दिल्ली जाने वाली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस से कम से कम 15 गायें टकरा गईं। यह हादसा आगरा में हुआ। ये गायें यहां के बरहन स्टेशन के समीप पटरी पर चर रही थीं और ट्रेन के करीब आते ही ये पटरियों पर पहुंच गईं। इस दुर्घटना के चलते करीब 13 पैसेंजर ट्रेनें और दो मालगाड़ी विलंबित हो गईं और लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक महीने में फिरोजाबाद और आगरा जिलों से 72 मवेशियों के इस तरह से दुर्घटनाग्रस्त होने की बात सामने आई है। इनमें से भी ज्यादातर दुर्घटनाएं अकेले फिरोजाबाद से थीं।
फिरोजाबाद के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा, "रेलवे अधिकारियों से मवेशियों के इस तरह से दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर हमने करीब 3,000 मवेशियों को जिले के 41 आश्रयों में स्थानांतरित कर दिया है। विभिन्न पुलिस स्टेशनों, तहसीलदारों, एसडीएम और नगर आयुक्त को पत्र भेजे गए हैं, ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि गायें रेलवे पटरी के समीप इस तरह से न घूमें।"
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा, "विशेष रूप से हावड़ा-दिल्ली और हावड़ा-मुंबई स्टेशनों के बीच पटरियों पर बाड़ लगाने के प्रस्ताव को दो महीने पहले मंजूरी दे दी गई थी और इस पर काम भी शुरू हो चुका है। हम जिला प्रशासनों से सहयोग का अनुरोध करते हैं, ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि रेल पटरियों के पास कोई कचरा नहीं फेंका जाए, क्योंकि इससे मवेशी आकर्षित होते हैं।" (IANS)
रूस की राजधानी मास्को के मध्य में स्थित एफएसबी सुरक्षा सेवा के कार्यालय के निकट गुरूवार को हुई गोलीबारी में खुफिया सेवा के एक अधिकारी की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गए । अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एकमात्र हमलावर को मारा गिराया गया । घटनास्थल एक प्रमुख बाजार के पास है ।
संपादक की पसंद