1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूरे देश में निकलेगी अटल की अस्थि कलश यात्रा, मोदी-शाह ने सौंपे कलश

पूरे देश में निकलेगी अटल की अस्थि कलश यात्रा, मोदी-शाह ने सौंपे कलश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2018 10:27 am IST,  Updated : Aug 22, 2018 12:47 pm IST

हिंदुस्तान की राजनीति के भीष्म पितामह अटल बिहारी वाजपेयी इस धरती से भले ही विदा हो गए लेकिन यादों में वो हमेशा हर हिंदुस्तानी के जेहन में जिंदा रहेंगे। उनकी ओजपूर्ण वाणी, उनके फैसले, उनकी नेतृत्व सदियों तक भारत के इतिहास की अमिट यादों में रहेगा। आज अटल जी की अस्थि कलश यात्रा दिल्ली से हिंदुस्तान के कोने-कोने तक जा रही है।

LIVE: पूरे देश में निकलेगी अटल की अस्थि कलश यात्रा, 36 कलशों में अंतिम विदाई- India TV Hindi
LIVE: पूरे देश में निकलेगी अटल की अस्थि कलश यात्रा, 36 कलशों में अंतिम विदाई

नई दिल्ली: हिंदुस्तान की राजनीति के भीष्म पितामह अटल बिहारी वाजपेयी इस धरती से भले ही विदा हो गए लेकिन यादों में वो हमेशा हर हिंदुस्तानी के जेहन में जिंदा रहेंगे। उनकी ओजपूर्ण वाणी, उनके फैसले, उनकी नेतृत्व सदियों तक भारत के इतिहास की अमिट यादों में रहेगा। आज अटल जी की अस्थि कलश यात्रा दिल्ली से हिंदुस्तान के कोने-कोने तक जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के बीजेपी अध्यक्षों को अटल जी के 36 अस्थि कलश सौंपे। खास बात ये है कि आज का ये कार्यक्रम दिल्ली के 11, अशोक रोड पर बीजेपी के पुराने मुख्यालय पर हुआ, वो जगह जो कभी अटल जी का कर्मक्षेत्र था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह साढ़े दस बजे 11 अशोक रोड पहुंचे और वहां पर वाजपेयी के दिनों को याद किया। भाजपा के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, प्रमुख केंद्रीय मंत्री व नेताओं के साथ सभी प्रदेशों व केंद्र शासित प्रदेशों के पार्टी अध्यक्ष वहां पर प्रधानमंत्री ने हाथों से अटल अस्थि कलश ग्रहण कर अपने अपने राज्यों में ले जाएंगे। भाजपा हर राज्य में अटल अस्थि कलश यात्रा निकालेगी ताकि लोग श्रद्धांजलि दे सकें।

भाजपा अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यों की राजधानियों के साथ जिला, तालुका और ग्राम पंचायत स्तर पर प्रार्थना सभा कर प्रस्ताव पारित कर श्रद्धांजलि देगी। सूत्रों के अनुसार अटलजी को याद करते हुए भाजपा नेतृत्व अपना लोकसभा चुनावों का अभियान का आगाज भी यहीं से कर सकता है। पार्टी की चुनावी तैयारियों का एक बड़ा हिस्सा भी यहीं से काम करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत