1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दक्षिण कश्मीर में पथराव में स्थानीय ट्रक चालक की मौत

दक्षिण कश्मीर में पथराव में स्थानीय ट्रक चालक की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 25, 2019 11:43 pm IST,  Updated : Aug 25, 2019 11:43 pm IST

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार शाम प्रदर्शनकारियों द्वारा किये गए पथराव में एक कश्मीरी ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

kashmir- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

श्रीनगरदक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार शाम प्रदर्शनकारियों द्वारा किये गए पथराव में एक कश्मीरी ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नूर मोहम्मद डार (42) जिले के जरादीपुरा उरानहाल इलाके का रहने वाला था और घटना के समय अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उसके ट्रक को गलती से सुरक्षा बलों का वाहन समझकर उस पर पथराव कर दिया।

चालक को सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी आम लोगों पर भी पथराव करते रहे हैं और इस महीने की शुरुआत में श्रीनगर शहर में पथराव में 11 वर्षीय लड़की की आंख में चोट आई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने अधिकारियों को आरोपियों को पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत