1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस: CM गहलोत बोले- राजस्थान में चरणबद्ध ढंग से खोला जाएगा लॉकडाउन

कोरोना वायरस: CM गहलोत बोले- राजस्थान में चरणबद्ध ढंग से खोला जाएगा लॉकडाउन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2020 04:13 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 04:16 pm IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे राज्य में लॉकडाउन को एकसाथ खोलने की संभावना से इनकार करते हुए कहा मंगलवार को कहा कि इस पर चरणबद्ध तरीके से कदम उठाया जाएगा।

Ashok Gehlot- India TV Hindi
Ashok Gehlot

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे राज्य में लॉकडाउन को एकसाथ खोलने की संभावना से इनकार करते हुए कहा मंगलवार को कहा कि इस पर चरणबद्ध तरीके से कदम उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन के संदर्भ में एक कार्यबल का गठन किया गया है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर सोच-समझकर निर्णय होगा।

गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ''राज्य में कई जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में लॉकडाउन एकसाथ नहीं खोला जा सकता है । चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। जो भी फैसला होगा सोच-समझकर होगा।'' उन्होंने कहा, ''जिन राज्यों और जिन देशों ने कोरोना को गंभीरता लिया वहां इसका प्रसार नहीं हो पाया। राजस्थान भी उनमें से एक है।''

अपनी सरकार के कई कदमों के उल्लेख करते हुए गहलोत ने कहा कि इस मुश्किल समय में राजस्थान की जनता में विश्वास पैदा हुआ है। तब्लीगी जमात के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। किसी ने गलती की है तो सजा मिलनी चाहिए। ऊपरी अदालत के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से इस मामले की जांच करनी चाहिए ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर ऐसा माहौल बना दिया गया है जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई के समय नहीं होना चाहिए।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत