1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीने में दर्द के बाद लोकसभा उपाध्यक्ष थंबीदुरै अस्पताल में भर्ती

सीने में दर्द के बाद लोकसभा उपाध्यक्ष थंबीदुरै अस्पताल में भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2018 09:45 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 09:45 pm IST

अस्पताल एवं पार्टी सूत्रों ने बताया कि थंबीदुरै ने सीने में दर्द की शिकायत की थी।

M Thambidurai- India TV Hindi
M Thambidurai

चेन्नई: लोकसभा उपाध्यक्ष और अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एम थंबीदुरै को सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल एवं पार्टी सूत्रों ने बताया कि थंबीदुरै ने सीने में दर्द की शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि 71 वर्षीय थंबीदुरै को मंगलवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी एंजियोग्राफी की गई। हालांकि उन्होंने विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम उन्हें देखने अस्पताल गए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत