1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस के 6 सांसद 5 दिनों के लिए सस्पेंड, स्पीकर की ओर उछाली थी कागज

कांग्रेस के 6 सांसद 5 दिनों के लिए सस्पेंड, स्पीकर की ओर उछाली थी कागज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2017 02:37 pm IST,  Updated : Jul 24, 2017 02:45 pm IST

लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस के 6 सांसदों को स्पीकर की चेयर की ओर कागज फेंकने पर सदन की कार्यवाही से 5 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया।

Loksabha Hungama- India TV Hindi
Loksabha Hungama

नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस के 6 सांसदों को स्पीकर की चेयर की ओर कागज फेंकने पर सदन की कार्यवाही से 5 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, के सुरेश, अधीरंजन चौधरी, रंजीत रंजन, सुष्मिता देव और एमके राघवन को सस्पेंड किया। आज मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही शुरू होती ही कांग्रेस के सांसदों नें हंगामा शुरू कर दिया। 

भीड की हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस कांग्रेस के कई सासंदों ने लोकसभा स्पीकर और संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार पर कागज उछाले। विपक्षी सांसदों के कागज उछालने के बाद संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि ये हरकत शर्मनाक है। बावजूद इसके कांग्रेस सांसद लगातार हंगामा करते रहे। इस दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी मौजूद रहे। कांग्रेस सांसदों के इस बर्ताव पर स्पीकर सुमित्रा महाजन नाराज हो गई। उन्होंने कहा कि देखना चाहती हूं कि सांसद कितनी अनुशासनहीनता कर सकते हैं, देश भी इनके बर्ताव को देख रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत