1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के करीब एक महीने बाद लोकपाल सदस्य ए के त्रिपाठी की मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के करीब एक महीने बाद लोकपाल सदस्य ए के त्रिपाठी की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2020 12:05 am IST,  Updated : May 03, 2020 07:53 am IST

कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोकपाल सदस्य न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजय कुमार त्रिपाठी की शनिवार को यहां एम्स में दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Lokpal member Justice AK Tripathi dies of coronavirus- India TV Hindi
Lokpal member Justice AK Tripathi dies of coronavirus Image Source :

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोकपाल सदस्य न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजय कुमार त्रिपाठी की शनिवार को यहां एम्स में दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। त्रिपाठी (62) की मौत रात करीब नौ बजे हुई। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश त्रिपाठी अप्रैल के पहले हफ्ते से ही एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे जिसे समर्पित कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया गया है। एक सूत्र ने बताया, “वह बेहद बीमार थे। वह आईसीयू में थे और बीते तीन दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।” त्रिपाठी लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक थे।

भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे है। देश में अबतक कोरोना वायरस के 37 हजार 776 मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में 26,535 एक्टिव केस है। अच्छी खबर ये है कि इस बीमारी को मात देने वालों का आंकड़ा दस हजार की संख्या पार कर गया है। अब देश में 10,017 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अबतक देश में 1223 लोग कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत