1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लुफ्थांसा समूह में यात्रा के दौरान यात्रियों का मुंह नाक कवर करना 4 मई से होगा अनिवार्य

लुफ्थांसा समूह में यात्रा के दौरान यात्रियों का मुंह नाक कवर करना 4 मई से होगा अनिवार्य

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 02, 2020 11:40 pm IST,  Updated : May 02, 2020 11:40 pm IST

कोविड-19 की स्थिती के कारण लुफ्थांसा समूह की एयरलाइंस में 4 मई से सभी यात्रियों को मुंह-नाक कवर कर यात्रा करना अनिवार्य हो जाएगा। कंपनी ने यात्रियों से पूरी यात्रा के दौरान यानी हवाई अड्डे पर उड़ान से पहले और बाद में भी मास्क पहनने को कहा है।

Lufthansa Group introduces obligation to wear a mouth and nose cover- India TV Hindi
Lufthansa Group introduces obligation to wear a mouth and nose cover Image Source : PTI

नई दिल्ली: कोविड-19 की स्थिती के कारण लुफ्थांसा समूह की एयरलाइंस में 4 मई से सभी यात्रियों को मुंह-नाक कवर कर यात्रा करना अनिवार्य हो जाएगा। कंपनी ने यात्रियों से पूरी यात्रा के दौरान यानी हवाई अड्डे पर उड़ान से पहले और बाद में भी मास्क पहनने को कहा है। कंपनी ने कहा कि सेवा प्रक्रियाओं में कई समायोजन के बावजूद, उड़ान पर आवश्यक दूरी बनाए रखना हमेशा संभव नहीं होता है। इसलिए, यह उपाय सभी यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।

ग्राहकों के साथ सीधे संपर्क में लुफ्थांसा समूह की उड़ानों में सभी उड़ान परिचारक भी मास्क पहनेंगे। इस प्रकार लुफ्थांसा समूह कई यूरोपीय देशों के आधिकारिक नियमों का अनुपालन कर रहा है जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर मुंह और नाक को ढंकना अनिवार्य है।

कंपनी ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपना मुंह और नाक ढक कर निकलें। कंपनी ने यात्रियों से कपड़े का मास्क पहनने को कहा है लेकिन अन्य सभी प्रकार के कवरिंग जैसे कि साधारण डिस्पोजेबल मास्क या स्कार्फ भी पहन सकते हैं। एयरलाइंस अपने यात्रियों को एसएमएस या ई-मेल द्वारा और अपनी वेबसाइटों पर नए विनियमन के बारे में सूचित करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा