1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र में बिजली मांग और आपूर्ति ने बनाया नया रिकार्ड

मप्र में बिजली मांग और आपूर्ति ने बनाया नया रिकार्ड

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 12, 2015 02:55 pm IST,  Updated : Dec 12, 2015 02:55 pm IST

मध्यप्रदेश में बिजली की मांग प्रतिदिन बढ़ने से इसकी मांग एवं आपूर्ति का नया रिकार्ड बन रहा है। प्रदेश में इस साल 10 दिसंबर को बिजली की मांग 10 हजार 480 मेगावाट तक पहुंच गई, जिसकी आपूर्ति करने में प्रदेश सरकार सफल रही।

power- India TV Hindi
power

भोपाल: मध्यप्रदेश में बिजली की मांग प्रतिदिन बढ़ने से इसकी मांग एवं आपूर्ति का नया रिकार्ड बन रहा है। प्रदेश में इस साल 10 दिसंबर को बिजली की मांग 10 हजार 480 मेगावाट तक पहुंच गई, जिसकी आपूर्ति करने में प्रदेश सरकार सफल रही।

मध्यप्रदेश पावर मैंनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक संजय कुमार शुक्ल ने आज बताया कि प्रदेश में पिले एक सप्ताह से बिजली की मांग 10 हजार मेगावाट से पर दर्ज हो रही है। बिजली की मांग में सतत वृद्धि के बावजूद भी प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे और घरेलू रोशनी के लिए निरंतर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सफलता से हो रही है। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर से पहले प्रदेश में सबसे अधिक बिजली की मांग 8 दिसंबर को 10 हजार 394 मेगावाट दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर, रीवा व सागर में बिजली की मांग 2 हजार 864 मेगावाट, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल व ग्वालियर में 3 हजार 243 मेगावाट और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर व उज्जैन में 4 हजार 373 मेगावाट दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत