1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: ठाणे पुलिस के 269 पुलिसकर्मी Coronavirus से संक्रमित, पालघर में 50 मामले

महाराष्ट्र: ठाणे पुलिस के 269 पुलिसकर्मी Coronavirus से संक्रमित, पालघर में 50 मामले

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2020 07:46 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 07:46 pm IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार को दो पुलिसकर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद जिले में संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 50 हो गई।

महाराष्ट्र: ठाणे...- India TV Hindi
महाराष्ट्र: ठाणे पुलिस के 269 पुलिसकर्मी Coronavirus से संक्रमित, पालघर में 50 मामले Image Source : AP (REPRESENTATIONAL IMAGE)

ठाणे/पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार को दो पुलिसकर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद जिले में संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 50 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे दोनों पुलिस नियंत्रण कक्ष से जुड़े थे जहां चार दिन पहले ही चार पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए थे।

अधिकारी ने कहा, “संक्रमित पाए गए 50 पुलिसकर्मियों में से 17 संक्रमण से उबर चुके हैं।” वहीं ठाणे शहर में शनिवार शाम तक कोविड-19 से संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 269 थी जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया, “अब तक ठाणे पुलिस के 187 कर्मी संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 80 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत