1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: नवी मुंबई में गैस सिलिंडर विस्फोट में बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में गैस सिलिंडर विस्फोट में बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2018 12:30 pm IST,  Updated : May 31, 2018 12:30 pm IST

सिलिंडर में विस्फोट के बाद फ्लैट की एक दीवार महिला और उसके 5 साल के बच्चे के ऊपर गिर गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए...

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से आई एक दर्दनाक खबर में गैस सिलिंडर विस्फोट के चलते एक बच्चे की मौत की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। सिलिंडर में विस्फोट के बाद फ्लैट की एक दीवार महिला और उसके 5 साल के बच्चे के ऊपर गिर गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मां का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह उठने के बाद महिला अपने अपार्टमेंट के रसोईघर में चूल्हा जलाने गई थी। सिलिंडर से गैस लीक होने की वजह से उसमें आग लग गई जिस कारण विस्फोट हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका इतना जबर्दस्त था कि फ्लैट की दीवार इसके प्रभाव से महिला और उसके बेटे के ऊपर गिर गई, जिसमें दोनों को ही गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद महिला और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

मृत बच्चे की पहचान सोहन बबन काटके के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और घटना की जांच जारी है। आपको बता दें कि भारत में हर साल सिलिंडर विस्फोट से होने वाली दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है। विस्फोट का सबसे बड़ा कारण अक्सर सिलिंडर से होने वाला गैस का रिसाव होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत