1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कानपुर: परेड मार्केट में भीषण आग से 50 दुकानें राख, चौकीदार की बेटी की मौत

कानपुर: परेड मार्केट में भीषण आग से 50 दुकानें राख, चौकीदार की बेटी की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2016 04:52 pm IST,  Updated : Mar 26, 2016 04:56 pm IST

कानपुर: शहर के व्यस्तम परेड बाजार में आज सुबह अचानक आग लग गई जिसमें झुलसकर मार्केट के चौकीदार की 10 साल की बेटी की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से

fire- India TV Hindi
fire

कानपुर: शहर के व्यस्तम परेड बाजार में आज सुबह अचानक आग लग गई जिसमें झुलसकर मार्केट के चौकीदार की 10 साल की बेटी की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। आग से करीब 50 दुकानें जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

परेड पुलिस चौकी के प्रभारी एपी वर्मा ने बताया कि परेड बाजार में आज सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक आग लग गयी। इस मार्केट में ज्यादातर दुकानें प्लास्टिक और लकड़ी से बनी हैं इसलिए आग तेजी से फैल गयी। देखते ही देखते आग ने मार्केट की करीब 50 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और 12 दमकल गाडि़या मार्केट में पहुंच गयीं जिन्हें आग बुझाने में करीब दो घंटे का समय लगा।

उन्होंने बताया कि परेड मार्केट की दुकानो की चौकीदारी करने वाला लक्ष्मीनारायण इस मार्केट के पास ही झुग्गी झोपीड़ी में रहता है। उसकी झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गई और घर में सो रही उसकी 10 साल की बेटी रोशनी की आग में झुलस कर मौत हो गयी। उसकी पत्नी सोमवती और बेटा कल्लू जल कर बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग लगने के कारणों का पता कर रहे है। मार्केट में जिन दुकानदारों की दुकान में आग लगी है उनके गुस्से को देखते हुए परेड मार्केट में भारी पुलिस और पीएसी तैनात की गयी है। दुकानदार मुआवजे की मांग प्रशासन से कर रहे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत