1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल की लड़ाई नीति आयोग तक आई, मीटिंग में नहीं आएंगी ममता बनर्जी

बंगाल की लड़ाई नीति आयोग तक आई, मीटिंग में नहीं आएंगी ममता बनर्जी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 12:23 pm IST

इससे पहले ममता बनर्जी ने अंतिम समय पर पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से मना कर दिया था। ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान लगातार केन्द्र सरकार की आलोचना की थी। 

बंगाल की लड़ाई नीति आयोग तक आई, मीटिंग में नहीं आएंगी ममता बनर्जी- India TV Hindi
बंगाल की लड़ाई नीति आयोग तक आई, मीटिंग में नहीं आएंगी ममता बनर्जी

नई दिल्ली: नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर अपने नहीं आने की जानकारी दी है। बता दें कि पंद्रह जून को नीति आयोग की बैठक होनी है। ममता बनर्जी के मुताबिक नीति आयोग के पास राज्य सरकारों को वित्तीय मदद देने का कोई अधिकार नहीं है इसलिए इस बैठक में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है।

Related Stories

इससे पहले ममता बनर्जी ने अंतिम समय पर पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से मना कर दिया था। ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान लगातार केन्द्र सरकार की आलोचना की थी। 

वहां की 42 लोकसभा सीटों में बीजेपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार 18 सीटें मिली है, जिसने 2014 के चुनाव में सिर्फ 2 सीट जीती थी जबकि, ममता के गढ़ बंगाल में उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। उसके बाद से टीएमसी के कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी के ज्वाइन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत