1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लालकिला पर धार्मिक झंडा लगाने के मामले में पंजाब से एक शख्स गिरफ्तार

लालकिला पर धार्मिक झंडा लगाने के मामले में पंजाब से एक शख्स गिरफ्तार

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jun 28, 2021 01:31 pm IST,  Updated : Jun 28, 2021 04:35 pm IST

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगाने से जुड़े मामले के संबंध में पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

लालकिला पर धार्मिक...- India TV Hindi
लालकिला पर धार्मिक झंडा लगाने के मामले में पंजाब से एक शख्स गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगाने से जुड़े मामले के संबंध में पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी का नाम गुरजोत सिंह है। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया, “सिंह को पंजाब में अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।”

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों की 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान पुलिस से झड़प हो गई थी। ट्रैक्टर चला रहे कई प्रदर्शनकारी लाल किले पहुंचकर, इस ऐतिहासिक धरोहर के भीतर प्रवेश कर गए थे।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसके गुंबद और इसकी प्राचीर पर धार्मिक झंडे भी लगा दिए थे जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत