Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: टैगोर गार्डन में मेट्रो रेल के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या

दिल्ली: टैगोर गार्डन में मेट्रो रेल के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 17, 2019 02:51 pm IST, Updated : Aug 17, 2019 02:51 pm IST

एक युवक ने शुक्रवार दोपहर को दिल्ली मेट्रो रेल के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Man commits suicide at Delhi's Tagore Garden metro station | PTI File- India TV Hindi
Man commits suicide at Delhi's Tagore Garden metro station | PTI File

नई दिल्ली: एक युवक ने शुक्रवार दोपहर को दिल्ली मेट्रो रेल के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। युवक का नाम राहुल है। फिलहाल पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर में 11 बजे के आसपास दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को एक युवक के मेट्रो रेल के सामने कूदने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां उन्हें रेल पटरी पर युवक की लाश मिली। यह घटना टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन पर हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, राहुल दिल्ली के गोपाल नगर (नजफगढ़) इलाके का रहने वाला था। युवक के पिता का नाम रविंद्र सिंह बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों में दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर आत्महत्या की कई खबरें आई हैं।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement