1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में युवक ने महिला सहित 2 बच्चों को कुदाल से हमला कर मार डाला

बिहार में युवक ने महिला सहित 2 बच्चों को कुदाल से हमला कर मार डाला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2018 12:32 pm IST,  Updated : Oct 06, 2018 12:32 pm IST

बिहार के रोहतास जिले में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां के एक युवक ने कुदाल से हमला कर 3 लोगों की हत्या कर दी।

Man kills a woman and two children in Bihar’s Sasaram over personal dispute | ANI- India TV Hindi
Man kills a woman and two children in Bihar’s Sasaram over personal dispute | ANI

सासाराम: बिहार के रोहतास जिले में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां के एक युवक ने कुदाल से हमला कर 3 लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में 2 घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक द्वारा इस हमले का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मिर्जापुर गांव में शनिवार सुबह एक युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक महिला और 2 मासूम बच्चों पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने एक अन्य महिला और बच्चे पर भी हमला बोल दिया।​


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में ललिता देवी (40) और 4 व 5 साल के बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत