1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाजपा की महिला विधायक को शख्स ने जड़ा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार

भाजपा की महिला विधायक को शख्स ने जड़ा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 12, 2019 10:49 pm IST,  Updated : Aug 12, 2019 10:49 pm IST

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा की महिला विधायक को एक व्यक्ति ने सोमवार को उस समय थप्पड़ जड़ दिया जब वह अंबाला जिले के एक गांव में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद आम लोगों से मिल रही थीं।

भाजपा की महिला विधायक को शख्स ने जड़ा थप्पड़, आरोपी गिरफ्ता- India TV Hindi
भाजपा की महिला विधायक को शख्स ने जड़ा थप्पड़, आरोपी गिरफ्ता

अंबाला: हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा की महिला विधायक को एक व्यक्ति ने सोमवार को उस समय थप्पड़ जड़ दिया जब वह अंबाला जिले के एक गांव में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद आम लोगों से मिल रही थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मुल्लाना (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक संतोष सारवान को तलविंदर सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सरदेही गांव में थप्पड़ मार दिया। 

पुलिस ने उस व्यक्ति के मानसिक रूप से परेशान होने की बात से इनकार नहीं किया है। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तलविंदर सिंह को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। भाजपा नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत