1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनोहर पर्रिकर के बेटे अभिजीत की कार सड़क से फिसली

मनोहर पर्रिकर के बेटे अभिजीत की कार सड़क से फिसली

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 22, 2021 07:22 am IST,  Updated : Jul 22, 2021 07:22 am IST

पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के छोटे बेटे अभिजात पर्रिकर की कार बुधवार को सड़क से फिसल गई। पुलिस ने बताया कि कार दुर्घटना में अभिजीत को चोट नहीं आई।

मनोहर पर्रिकर के बेटे...- India TV Hindi
मनोहर पर्रिकर के बेटे अभिजीत की कार सड़क से फिसली Image Source : FILE PHOTO

पणजी: पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के छोटे बेटे अभिजात पर्रिकर की कार बुधवार को सड़क से फिसल गई। पुलिस ने बताया कि कार दुर्घटना में अभिजीत को चोट नहीं आई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा संगम तहसील के सुलकोरना गांव में दोपहर के वक्त हुआ। अभिजीत नेत्रवलिम में अपने खेत की ओर जा रहे थे, वह कार में अकेले थे तभी कार सड़क से फिसल गई। वह हादसे में घायल नहीं हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि 63 वर्षीय पर्रिकर का 2019 में अग्नाशय की बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया था। उनके दो बेटे उत्पल और अभिजीत अभी राजनीति में नहीं हैं। गोवा के पूर्व सीएम की मृत्यु के बाद, कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि भाजपा नेता के बेटों को शामिल करना चाहती थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत