1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Lockdown: उत्तराखंड में सामूहिक नमाज और रोजा, इफ्तार पर पाबंदी

Coronavirus Lockdown: उत्तराखंड में सामूहिक नमाज और रोजा, इफ्तार पर पाबंदी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2020 07:31 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 07:31 pm IST

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, अशोक कुमार ने यहां बताया कि रमजान के दौरान भी लॉकडाउन का पालन सख्ती से किया जाएगा।

namaz- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

देहरादून. Coronavirus संकट के बीच उत्तराखंड में इस बार रमजान में सामूहिक नमाज और सामूहिक रोजा, इफ्तार पर पाबंदी रहेगी। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, अशोक कुमार ने यहां बताया कि रमजान के दौरान भी लॉकडाउन का पालन सख्ती से किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘रमजान के संबंध में कुछ बातें स्पष्ट करना चाहता हूं। सामूहिक नमाज नहीं होगी, न मस्जिदों में होगी और न घरों में होगी। सामूहिक रोजा इफ्तारी भी नहीं होगी।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं के साथ जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक में तय हुआ है कि सुबह और शाम को धीमी आवाज में साइरन बजेगा। यह साइरन केवल 10 प्रतिशत वाल्यूम पर चलेगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपने जिलों में अपने स्तर पर धीमी आवाज में अजान पढ़े जाने की अनुमति दे सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत