1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा: नहर मे कार गिरने से परिवार के 10 सदस्यों की मौत

मथुरा: नहर मे कार गिरने से परिवार के 10 सदस्यों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2017 10:05 am IST,  Updated : Jun 11, 2017 10:05 am IST

मथुरा में रविवार को एक कार के नहर में गिरने के कारण उसमें सवार एक परिवार के नौ सदस्यों समेत दस लोगों की मौत हो गई।

Mathura 10 members of the family died due to a fall in a...- India TV Hindi
Mathura 10 members of the family died due to a fall in a canal

लखनऊ: मथुरा में रविवार को एक कार के नहर में गिरने के कारण उसमें सवार एक परिवार के नौ सदस्यों समेत दस लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना मथुरा-जांजमपट्टी सड़क पर हुई। पीड़ित बरेली के रहने वाले थे। (महाराष्ट्र: बस पलटने से 9 लोगों की मौत, 12 घायल)

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में भरतपुर से आ रही कार के चालक की भी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा, "एक बचाव टीम को घटनास्थल पर तैनात किया गया है, लेकिन स्थानीय लोग शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं ले जाने दे रहे हैं। उनकी मांग है कि शीर्ष अधिकारी आकर उन्हें आश्वासन दें कि नहर पर बने छोटे पुल को चौड़ा किया जाएगा क्योंकि पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।"

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत