1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा हिंसा: सांसद हेमामालिनी को पुलिस ने जवाहर बाग जाने से रोका

मथुरा हिंसा: सांसद हेमामालिनी को पुलिस ने जवाहर बाग जाने से रोका

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 04, 2016 01:56 pm IST,  Updated : Jun 04, 2016 01:57 pm IST

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस एवं अतिक्रमणकारियों की झाड़प वाले जवाहर बाग में स्थिति का जायजा लेने के इरादे से आज सुबह यहां पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी को पुलिस ने प्रवेश करने

hema malini- India TV Hindi
hema malini

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस एवं अतिक्रमणकारियों की झाड़प वाले जवाहर बाग में स्थिति का जायजा लेने के इरादे से आज सुबह यहां पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी को पुलिस ने प्रवेश करने से रोक दिया। पुलिस ने कहा कि उक्त इलाके में अब भी तलाश अभियान ऑपरेशन जारी है इसलिए वहां किसी भी असैन्य व्यक्ति का जाना प्रतिबंधित है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इसमें कोई विशेष बात नहीं है। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को रोकने के पीछे पुलिस की कोई विशेष मंशा नहीं है और उनका इरादा साफ है। अभी पूरा इलाका सुरक्षित घोषित नहीं हुआ है। पुलिस और विशेषज्ञों के दल चप्पे-चप्पे की छानबीन कर रहे हैं कि कहीं कोई विस्फोटक न छिपा हो। यदि ऐसे में वीआईपी या किसी भी व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना घट जाती है तो जवाब देना मुश्किल हो जाएगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को मथुरा के दो जाबांज पुलिस अधिकारियों की शहादत और दो दर्जन अन्य लोगों के मारे जाने की घटना के बाद सांसद हेमा मालिनी द्वारा अपनी नई फिल्म एक थी रानी की शूटिंग से संबंधित तस्वीरें ट्वीट किए जाने और उनकी जानकारी दिए जाने पर उन पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था।

उन्होंने इसके बाद अपनी वह पोस्ट तुरंत हटाकर मथुरा की घटना पर दुख जताने से संबंधित पोस्ट डाल दी थी। उन्होंने बाद में आज मथुरा पहुंचने की भी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत