1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेट्रोलोजिकल डिपार्टमेंट आज करेगा 2016 में मॉनसून की भविष्यवाणी

मेट्रोलोजिकल डिपार्टमेंट आज करेगा 2016 में मॉनसून की भविष्यवाणी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 12, 2016 10:17 am IST,  Updated : Apr 12, 2016 10:17 am IST

आज मौसम विभाग भी मॉनसून का अनुमान जारी करने वाला है। अनुमान है कि इस साल देश में अच्छी बारिश होगी।

metrological department monsoon prediction in 2016- India TV Hindi
metrological department monsoon prediction in 2016

नई दिल्ली: सूखे की मार झेल रहे राज्यों के लिए जल्द ही अच्छी खबर आने वाली है। अनुमान है कि इस साल देश में अच्छी बारिश होगी। आज मौसम विभाग भी मॉनसून का अनुमान जारी करने वाला है। खबर है कि मई महीने के आखिर तक अल नीनो का असर घट सकता है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी आज सूखे की समीझा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और सूखे से निपटने के उपायों पर चर्चा भी करेंगे।

स्काइमेट ने एक बयान जारी कर कहा है कि मई के आखिर तक मॉनसून के केरल के दक्षिणी तट तक पहुंचते ही अल नीनो का असर घट सकता है और भारत के पश्चिमी तट और मध्य भागों में अच्छी बारिश होगी जिससे किसानों को राहत मिलेगी।

मेट्रोलोजिकल विभाग भी आज देश में मॉनसून के बारे में अपनी भविष्यवाणी करने वाला है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भारतीय उपमहाद्वीप में बारिश के लिए बेहद जरूरी है। इसके मजबूत नहीं रहने की स्थिति में साल 2015 और साल 2014 में लगातार दो साल देश के कई राज्यों में सूखा पड़ गया लेकिन मौसम विभाग इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य रहने की उम्मीद लगा रहा है। सरकार को भी इस बार खरीफ फसल की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के इलाकों के अलावा आन्ध्र और तेलंगाना में सूखे से हालात ज़्यादा खराब हैं लेकिन मौसम विभाग की माने तो जल्द ही देश को सूखे से निजात मिल जाएगी। लगातार दो साल ज़बरदस्त सूखा पड़ने के बाद इस साल देश में अच्छे मॉनसून की उम्मीद की जा रही है।

PM मोदी भी आज सूखे की स्थिति पर चर्चा करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज मराठवाड़ा में सूखे की स्थिति पर चर्चा करने वाले हैं। इसके साथ ही सरकार सूखे से निपटने के लिए कई योजनाएं बना रही है। कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का कहना है कि पिछले सूखे को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों ने इस बार सूखे से निपटने के लिए कड़ी मेहनत की है..

सुप्रीम कोर्ट भी आज सूखे के हालात पर सुनवाई हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत