1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर: एलओसी पर मुठभेड़ में 2 जवान घायल

जम्मू एवं कश्मीर: एलओसी पर मुठभेड़ में 2 जवान घायल

 Reported By: IANS
 Published : Jun 07, 2018 01:37 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 01:37 pm IST

प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने दो से चार आतंकवादियों की घुसैपठ को नाकाम कर दिया, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना उस समय हुई है,...- India TV Hindi
यह घटना उस समय हुई है, जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर हैं। वह संघर्षविराम को आगे बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने के लिए घाटी के दौरे पर हैं।

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियोंके साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि यह घटना केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुई।

उन्होंने कहा, "दो जवान घायल हुए हैं। हमारे जवानों उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।"

प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने दो से चार आतंकवादियों की घुसैपठ को नाकाम कर दिया, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना उस समय हुई है, जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर हैं। वह संघर्षविराम को आगे बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने के लिए घाटी के दौरे पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत