1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तिहाड़ जेल में छापेमारी के बाद हरियाणा के पूर्व सांसद अजय चौटाला के सेल से मोबाइल फोन बरामद

तिहाड़ जेल में छापेमारी के बाद हरियाणा के पूर्व सांसद अजय चौटाला के सेल से मोबाइल फोन बरामद

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jun 30, 2019 05:11 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 05:11 pm IST

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हरियाणा के पूर्व सांसद अजय चौटाला के सेल से एक मोबाइल फोन मिला है। दरअसल जेल प्रशासन के पास ये सूचना आई थी कि अजय चौटाला कही से मोबाइल फोन ले आया है और वो जेल में इसका इस्तेमाल कर रहा है।

Ajay Chautala- India TV Hindi
Ajay Chautala (File Photo)

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हरियाणा के पूर्व सांसद अजय चौटाला के सेल से एक मोबाइल फोन मिला है। दरअसल जेल प्रशासन के पास ये सूचना आई थी कि अजय चौटाला कही से मोबाइल फोन ले आया है और वो जेल में इसका इस्तेमाल कर रहा है। इस सूचना के बाद जेल प्रशासन ने एक टीम बनाई और उसके सेल में छापेमारी की जिसके बाद अजय चौटाला के पास से मोबाइल बरामद हुआ। जेल प्रशासन इस बाबत अजय चौटाला के खिलाफ कार्यवाई कर रहा है। और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके पास मोबाइल कैसे आया।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और बेटे व पूर्व सांसद अजय चौटाला हरियाणा शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। दोनों को एक ही जेल में रखा गया है, हालांकि दोनों की सेल अलग-अलग हैं। इससे पहले 13 जून को भी तिहाड़ जेल की तलाशी ली गई थी। इस दौरान ओम प्रकाश चौटाला की सेल से मोबाइल फोन बरामद हुआ था।

Mobile phone seized from JJP leader Ajay Chautala's cell in Tihar Jail
Mobile phone seized from JJP leader Ajay Chautala's cell in Tihar Jail

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत