मुंबई: मुंबई में एक मॉडल के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। मॉडल ने आरोप लगाया है कि पांच लोग उसके साथ 20 दिन से लगातार जगह बदल बदल कर रेप की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
इन पांच लोगों में साकीनाका पुलिस स्टेशन के दो पुलिस अधिकारी और एक कांस्टेबल भी शामिल है।
जुहू इलाके के एक फाइव स्टार होटल के बाहर मॉडल अपने पुरुष साथी के साथ लौट रही थी तभी पांच लोगों ने आकर उन्हें घेर लिया और जबरन साकीनाका पुलिस स्टेशन ले आए।
महिला मॉडल ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया से इसकी शिकायत की जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया।
इनमें दो असिस्टेंट इंस्पेक्टर और एक पुलिस कांस्टेबल शामिल है।
मॉडल का आरोप है कि इन पुलिस वालों ने साकीनाका पुलिस स्टेशन ले जाकर उस पर वेश्यावृत्ति का झूठा इल्जाम लगाने की धमकी दी और उसके गहने और पैसे लूट लिये।
इसके बाद पुलिस वालों ने मॉडल के दोस्त को एटीएम से पैसे निकालने के लिए भेज दिया और इसी दौरान असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश सूर्यवंशी और सुनील खाप्टे ने रेप की वारदात को अंजाम दिया।