1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी चीन के साथ सीमा मुद्दा उठाने वाले पहले प्रधानमंत्री : राजनाथ

मोदी चीन के साथ सीमा मुद्दा उठाने वाले पहले प्रधानमंत्री : राजनाथ

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 05:43 pm IST,  Updated : May 26, 2015 05:43 pm IST

कोलकाता: पड़ोसी देशों के साथ सौहार्द्रपूर्ण संबंधों पर जोर देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा मुद्दों पर मजबूत रुख रखा है। उन्होंने

मोदी चीन के साथ सीमा...- India TV Hindi
मोदी चीन के साथ सीमा मुद्दा उठाने वाले पहले प्रधानमंत्री : राजनाथ

कोलकाता: पड़ोसी देशों के साथ सौहार्द्रपूर्ण संबंधों पर जोर देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा मुद्दों पर मजबूत रुख रखा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने चीन के साथ सीमा मुद्दे को मजबूती से उठाया है। सिंह ने मोदी सरकार का एक साल पूरा होने पर यहां मीडियाकर्मियों से कहा, "हमारी सरकार पड़ोसी देशों के साथ सौहार्द्रपूर्ण संबंध बनाए रखने के लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन सीमा सुरक्षा के संदर्भ में हमने हमेशा ही कड़ा रुख रखा है।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने चीन दौरे के दौरान सभी मुद्दों पर भारत का पक्ष रखा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने चीन के साथ सीमा विवाद को इतनी सख्ती से उठाया है।"


सिंह ने कांग्रेस द्वारा मोदी के चीन दौरे को पूरी तरह असफल बताने के दावों का भी खंडन किया।

उन्होंने कहा, "जो वे कहना चाहते हैं, वे कहेंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि हम सीमा मुद्दों पर कड़ा रुख ले रहे हैं, फिर चाहे वह चीन हो या पाकिस्तान।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत