1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारिश से बर्बाद हुए किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत

बारिश से बर्बाद हुए किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 08, 2015 02:08 pm IST,  Updated : Apr 08, 2015 04:08 pm IST

नई दिल्ली: बेमौसम बरसात की मार झेल रहे किसानों को प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी सौगात दी है। अब किसानों को 33 फीसदी नुकसान पर ही डेढ़ गुना मुआवजा मिलेगा पहले 50 फीसदी नुकसान पर ये

- India TV Hindi

नई दिल्ली: बेमौसम बरसात की मार झेल रहे किसानों को प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी सौगात दी है। अब किसानों को 33 फीसदी नुकसान पर ही डेढ़ गुना मुआवजा मिलेगा पहले 50 फीसदी नुकसान पर ये मुआवजा मिलता था।

गौरतलब है कि पिछलों कई दिनों से लगातार बारिश से किसान परेशान थे, कई इलाकों में किसानों ने खुदकुशी भी की है। हालत ये है कि किसानों के घर में चुल्हे नहीं जल रहे हैं। किसान भूखमरी की कगार पर आ गए हैं। ऐसे हालात में पीएम की ये ऐलान काफी राहत लेकर आया है।

पहले नियम के आधार पर अगर 50 फीसदी फसल नुकसान होता था तभी मुआवजा मिलता था, लेकिन अब 33 फीसदी फसल की नुकसान पर ही किसानों को मुआवजा मिलेगा और वो भी पहले से डेढ़ गुना ज्यादा मुआवजा मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत