1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना

मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2015 07:12 pm IST,  Updated : Apr 09, 2015 07:12 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को तीन देशों - फ्रांस, जर्मनी व कनाडा के दौरे के लिए रवाना हो गए। तीनों देशों की उनकी यात्रा का उद्देश्य रक्षा व रेलवे सहित व्यापार व आर्थिक

- India TV Hindi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को तीन देशों - फ्रांस, जर्मनी व कनाडा के दौरे के लिए रवाना हो गए। तीनों देशों की उनकी यात्रा का उद्देश्य रक्षा व रेलवे सहित व्यापार व आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना है। मोदी गुरुवार देर रात पेरिस पहुंचेंगे। इससे पहले मोदी ने कहा कि उनका आठ दिवसीय दौरा भारत के राष्ट्रीय आर्थिक एजेंडा का समर्थन करना, खासकर युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर केंद्रित होगा।

विदेश सचिव एस.जयशंकर ने कहा कि सभी तीन गंतव्य जी-7 औद्योगिक लोकतंत्र हैं।

फ्रांस में मोदी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा और तत्काल ही फ्रांस के शीर्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बातचीत करेंगे, जो बुनियादी ढांचे व रक्षा प्रौद्योगिकी पर केंद्रित होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत