1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नक्सलियों ने मोदी की रैली में जा रहे 500 ग्रामीणों को बंधक बनाया

नक्सलियों ने मोदी की रैली में जा रहे 500 ग्रामीणों को बंधक बनाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2015 10:55 am IST,  Updated : May 09, 2015 02:58 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकामा जिले में शनिवार को नक्सलियों ने 500 लोगों को बंधक बना लिया। नक्सलियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्तीसगढ़ यात्रा के मद्देनजर दो दिन के बंद का आह्वान कर रखा है।

नक्सलियों ने 500...- India TV Hindi
नक्सलियों ने 500 ग्रामीणों को बंधक बनाया

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकामा जिले में शनिवार को नक्सलियों ने 500 लोगों को बंधक बना लिया। नक्सलियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्तीसगढ़ यात्रा के मद्देनजर दो दिन के बंद का आह्वान कर रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए की गई पहलों का जायजा लेंगे। रायपुर में नरेंद्र मोदी के लिए बन रहे मंच के गिरने के बाद मोदी का रायपुर का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मोदी अब दंतेवाड़ा के ही कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस बीच, मोदी की रैली में जाने से रोकने के लिए नक्सलियों ने शनिवार को सुकामा स्थित मरेंगा गांव को घेर लिया और 500 ग्रामीणों को बंधक बना लिया है।

गांव में लगभग 600 नक्सली मौजूद हैं। मरेंगा गांव दंतेवाड़ा से 70 किलोमीटर दूर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत