1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी 14-15 नवंबर को जाएंगे सिंगापुर, पूर्वी एशिया शिखर-सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी 14-15 नवंबर को जाएंगे सिंगापुर, पूर्वी एशिया शिखर-सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2018 09:29 pm IST,  Updated : Nov 09, 2018 09:29 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर से सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा करेंगे और वह इस दौरान पूर्वी एशिया शिखर-सम्मेलन में भाग लेंगे।

PM Narendra Modi to visit Singapore on November​ 14-15 to attend East Asia Summit- India TV Hindi
PM Narendra Modi to visit Singapore on November​ 14-15 to attend East Asia Summit

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर से सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा करेंगे और वह इस दौरान पूर्वी एशिया शिखर-सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि मोदी इस यात्रा में कुछ अन्य समारोहों में भी भाग ले सकते हैं।

Related Stories

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री 13वें पूर्वी एशिया शिखर-सम्मेलन और 14 तथा 15 नवंबर को उनसे संबंधित बैठकों के लिए सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।’’ कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सिंगापुर फिनटेक शिखर सम्मेलन में एक महत्वपूर्ण भाषण देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत