1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस साल मानसून लगभग दो हफ्ते पहले ही पूरे देश में पहुंचा: मौसम विभाग

इस साल मानसून लगभग दो हफ्ते पहले ही पूरे देश में पहुंचा: मौसम विभाग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2020 04:01 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 04:01 pm IST

दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय से दो सप्ताह पहले पूरे देश में छा गया है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी।

इस साल मानसून लगभग दो...- India TV Hindi
इस साल मानसून लगभग दो हफ्ते पहले ही पूरे देश में पहुंचा: मौसम विभाग Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय से दो सप्ताह पहले पूरे देश में छा गया है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। मानसून आमतौर पर एक जून को केरल पहुंचता है और इसे पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंचने में 45 दिन का समय लगता है जो कि देश में इसका आखिरी स्थान है।

भारतीय मौमस विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ गया है और यह आज 26 जून को पूरे देश में छा गया।’’ बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र जो पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा, और मध्य भारत के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली। 2013 में मानसून 16 जून को पूर देश में छा गया था। उसी समय उत्तराखंड में भीषण बाढ़ भी आई थी।

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, ‘‘2013 के बाद, मानसून इस वर्ष इतनी तेजी से देश में छाया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत