1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बरसात के मौसम के दूसरे हिस्से में सामान्य हो सकता है मॉनसून: मौसम विभाग

बरसात के मौसम के दूसरे हिस्से में सामान्य हो सकता है मॉनसून: मौसम विभाग

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2020 06:09 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 06:09 pm IST

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि बरसात के चार महीने के मौसम के दूसरे हिस्से में मॉनसून सामान्य रह सकता है।

बरसात के मौसम के दूसरे...- India TV Hindi
बरसात के मौसम के दूसरे हिस्से में सामान्य हो सकता है मॉनसून: मौसम विभाग Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि बरसात के चार महीने के मौसम के दूसरे हिस्से में मॉनसून सामान्य रह सकता है। मौसम विभाग ने 2020 में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दूसरे हिस्से (अगस्त-सितंबर) के दौरान वर्षा के अपने दीर्घकालिक पूर्वानुमान में कहा कि अगस्त में लंबी अवधि में वर्षा के औसत (एलपीए) की 97 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘मात्रा के आधार पर देखें तो इस मौसम के दूसरे हिस्से में पूरे देश में एलपीए की 104 प्रतिशत वर्षा हो सकती है जिसमें आठ प्रतिशत कम-ज्यादा की मानक त्रुटि शामिल है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत