मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में मॉकड्रिल के दौरान हुए हादसे से हड़कंप मच गया। मॉकड्रिल के दौरान एक महिला टीचर चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसा उस वक्त हुआ जब लोगों को आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही थी। आपात स्थिति में बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के बारे में बताया जा रहा था इसके लिए चौथी मंजिल के ऊपर से एक महिला टीचर को रस्सी के सहारे नीचे उतारा जा रहा था महिला कुछ फीट नीचे आई थी कि तभी रस्सी टूट गई और वह चौथी मंजिल से नीचे आ गिरी।
ये दर्दनाक हादसा मुरादाबाद के आशियाना इलाके के आर आर के स्कूल में हुआ। आम नागरिकों को आपात स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन यहां ट्रेनिंग दे रहा था। ट्रेनिंग के दौरान बताया जा रहा था कि आपात स्थिति में बिल्डिंग में फंसे लोगों कैसे निकाला जाए उसके लिए स्कूल की चौथी मंजिल से इस महिला टीचर को कपड़े के सहारे नीचे भेजा जा रहा था। ट्रेनिंग थी इसीलिए महिला को रस्सी से भीं बांधा गया था लेकिन महिला टीचर कुछ फीट नीचे आई थी की तभी पहले कपड़ा हट गया और फिर अचानक महिला की वो रस्सी भी टूट गई जिससे वो बंधी थी।
पीड़ित महिला टीचर का नाम श्रद्धा शर्मा बताया जा रहा है और वह प्राइमरी स्कूल की टीचर है। इस हादसे में टीचर श्रद्धा को गंभीर चोट आई हैं उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। टीचर के इस तरह से घायल होने से पूरे पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया।
सवाल ये है कि आखिर कमजोर रस्सी के सहारे इस प्रशिक्षण कि अनुमति दी किसने थी। जब ट्रेनिंग में ये हाल है अगर वाकई आपात स्थिति में जरुरत होगी तब सिविल डिफेन्स का क्या हाल होगा। ये भी कहा जा रहा है कि नागरिक सुरक्षा के लोग सिर्फ अधिकारीयों के साथ फोटो खिंचाने के लिए ही जतन करते हैं और जब वाकई जरुरत होती है तो अक्सर नदारद ही रहते हैं।
देखिए वीडियो-