1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में बीते 3 साल में सड़क हादसों में हुई करीब साढे चार लाख लोगों की मौत

देश में बीते 3 साल में सड़क हादसों में हुई करीब साढे चार लाख लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2020 08:44 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 08:44 pm IST

साल 2016 से 2018 तक हर साल देश में सड़क हादसों में औसतन डेढ़ लाख लोगों की जान गई है। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने राज्यसभा को सोमवार को यह जानकारी दी।

More than four and half lakh deaths due to road accidents...- India TV Hindi
More than four and half lakh deaths due to road accidents in the last three years in India: Nitin Jairam Gadkari

नयी दिल्ली: साल 2016 से 2018 तक हर साल देश में सड़क हादसों में औसतन डेढ़ लाख लोगों की जान गई है। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने राज्यसभा को सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाले वाले व्यक्तियों की संख्या वर्ष 2018 में 1,51,417 थी। 

ऐसी दुर्घटनाओं में मरने वाले की संख्या वर्ष 2017 में 1,47,913 और वर्ष 2016 में 1,50,785 थी। गडकरी ने यह भी बताया कि वर्ष 2019 में सितंबर तक सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 1,12,735 थी। उन्होंने बताया कि संसद द्वारा पारित मोटर यान (संशोधन) कानून, 2019 सड़क सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करता है जिसमें बाकी बातों के साथ साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए दंड में भारी वृद्धि की गई है। 

साथ ही इसमें वाहनों की इलेक्ट्रानिक निगरानी, किशोर चालक के लिए दंड बढ़ाना, दोषपूर्ण वाहनों को हटाना, तीसरे पक्ष की देयता को प्रभावी बनाना तथा ‘हिट एंड रन’ मामले के लिए बढ़े हुए मुआवजे का भुगतान जैसी बातें शामिल हैं। गडकरी ने कहा कि मंत्रालय, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस संबंध में प्रचार और जागरुकता कार्यक्रमों जैसे विभिन्न कार्यकलाप भी आयोजित करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत